सुखाड़िया विश्वविद्यालय में कुलपति महोदय द्वारा हेल्पडेस्क का उद्घाटन

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं प्रबंध अध्ययन संकाय में आज आदरणीय कुलपति महोदय अमेरिका द्वारा छात्र हित हेतु हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर प्रोफेसर पीके सिंह, प्रोफ़ेसर मंजू बाघमार सह अधिष्ठाता, प्रो राजेश्वरी नरेंद्र विभागाध्यक्ष व्यवसाय प्रशासन प्रोफ़ेसर मुकेश माथुर, विभागाध्यक्ष ई ए इफ एम ,प्रोफेसर भाणावत विभागाध्यक्ष लेखांकन एवं व्यावसायिक सांख्यिकी डॉक्टर शैलेंद्र सिंह, डॉक्टर देवेंद्र श्रीमाली, डॉक्टर आशा शर्मा , डॉक्टर रेनू शर्मा तथा महाविद्यालय के विभिन्न कर्मचारी तथा विश्वविद्यालय के आई टी विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। कुलपति महोदय प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने बताया कि छात्रों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए यह सुविधा उन्हें प्रदान की जा रही है जिसका उनके प्रवेश से लेकर परिणाम के बीच के सभी गतिविधियों मैं आने वाली बाधाओं से उन्हें निजात मिलेगी और वह बिना किसी रूकावट के अपना अध्ययन सुचारू रूप से जारी रख सकेंगे। प्रोफेसर पी के सिंह ने छात्र हितों को सर्वोपरि बताते हुए उनकी किसी भी तरह की टेक्निकल परेशानी का समाधान करने के लिए हेल्पडेस्क की सुविधा का उपयोग करने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने यह भी बताया कि दो टेक्निकल असिस्टेंट यहां कार्यरत रहेंगे जिनसे छात्र जरूरत पड़ने पर समय-समय पर संपर्क कर सकते हैं। कुलपति जी का यह कदम अत्यंत सराहनीय है छात्रों ने आभार व्यक्त किया तथा धन्यवाद ज्ञापित भी किया।
Privacy Policy | Terms and Conditions of Use | Refund Policy | Nodal Officer :
Last Updated on : 19/02/26